लाइव न्यूज़ :

तंजावुर में खुला भारत का पहला खाद्य संग्रहालय

By भाषा | Updated: November 15, 2021 17:50 IST

Open in App

तंजावुर (तमिलनाडु), 15 नवंबर वाणिज्य, उद्योग, खाद्य और जन आपूर्ति मामलों के केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को देश के पहले खाद्य संग्रहालय का दिल्ली से वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कृषि निर्यातकों में भारत अभी पांचवें नंबर पर है तथा अभी इसे और बेहतर बनाना है।

वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने के मकसद से किसानों के उत्पाद को दुनिया तक पहुंचाने के लिए गुणवत्ता और उत्पादकता के महत्व को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘कृषि उत्पादों के निर्यात के संदर्भ में फिलहाल हम दुनिया में पांचवें नंबर पर हैं। और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

दिल्ली से संग्रहालय का वर्चुअल उद्घाटन करने के बाद गोयल ने कहा, ‘‘दुनिया भर के बेहतर तरीके अपना कर रही हम अपनी प्रक्रिया सुधार सकते हैं, प्रणाली में बदलाव ला सकते हैं, बेकार के खर्च कम कर सकते हैं और किसानों तथा उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचा सकते हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करते रहेंगे। इस मिशन में सरकार किसानों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पूरा करने का काम कर रही है।’’

खाद्य संग्रहालय के संदर्भ में गोयल ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत में खाद्य सुरक्षा की कहानी को दर्शाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव