लाइव न्यूज़ :

पिछले सात वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ से ज्यादा का हो गया है : राजनाथ

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर भारत ने पिछले सात वर्षों में 38 हजार करोड़ से अधिक के रक्षा सामानों का निर्यात किया है और देश जल्द ही शुद्ध निर्यातक बन जाएगा। यह जानकारी शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी।

उन्होंने सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के एमएसएमई सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारा एयरोस्पेस एवं रक्षा का करीब 85 हजार करोड़ रुपये का उद्योग है। इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़कर 18 हजार करोड़ हो गई है।’’

सिंह ने एमएसएमई से अनुसंधान एवं विकास में ज्यादा निवेश करने की अपील की क्योंकि इससे देश की सुरक्षा स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आप को नई तकनीक, नए उत्पाद लाने चाहिए। आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि आपके छोटे उद्योग के कारण आप बड़े अनुसंधान नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा कि सरकार की पहल के बाद करीब 12 हजार एमएसएमई रक्षा उद्योग से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की पहल के कारण पिछले सात वर्षों में भारत से रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।’’

सिंह ने कहा कि इन पहल के कारण रक्षा उद्योग में अनुसंधान, शोध और विकास और काफी संख्या में स्टार्टअप बढ़ गए हैं।

निर्यात को बढ़ावा देने पर सरकार के ध्यान देने की बात दोहराते हुए मंत्री ने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही शुद्ध आयातक से शुद्ध निर्यातक बन जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का लक्ष्य 2024-25 तक 35 हजार करोड़ का निर्यात लक्ष्य हासिल करना है। वर्तमान में भारत करीब सात देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत रक्षा निर्यात में शीर्ष 25 देशों में शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने सरकार के आत्मनिर्भर पहल का पूरी तरह समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां