लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या हुई 28380, अब तक हो चुकी है 886 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: April 27, 2020 18:10 IST

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 28 हजार से ज्यादा हो गई है और अभी भी कोरोना के 21132 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अब तक कोरोना वायरस के 28380 मामले सामने आ चुके हैं।देश में 886 लोगों की मौत हो चुकी है और 6361 लोग ठीक भी हुए हैं।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 28 हजार से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1463 नए मामले सामने आए हैं और अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 28380 लोग आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 28380 कोरोना संक्रमितों में से 886 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 60 लोगों ने पिछले 24 घंटे में अपनी जान गंवाई है। देश में पिछले 24 घंटे में 381 लोग ठीक भी हुए हैं और ठीक हुए लोगों की संख्या 6361 हो गई है। वहीं एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में 21132 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को आया है और यहा अब तक 8068 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 342 लोगों की मौत हो गई है और 1076 लोग ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले मुंबई और पुणे से आए हैं।

गुजरात में कोरोना की चपेट में 3300 से ज्यादा लोग

महाराष्ट्र के बाद कोरोना का सबसे ज्यादा कहर गुजरात में हैं, जहां अब तक 3301 लोग इस महामारी के शिकार हो चुके हैं। गुजरात में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है और 313 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दिल्ली में करीब 3 हजार लोग हो चुके हैं संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2918 हो गई है, जिसमें से 54 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में इस महामारी से 877 लोग ठीक भी हुए हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं