लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से राहत, भारत में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर करीब 60 फीसदी

By भाषा | Updated: June 30, 2020 17:20 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ''देश में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर सुधार के साथ 59.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है।''

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के अब तक 5 लाख 66 हजार 840 लोग संक्रमित हुए हैं.भारत में कोरोना वायरस संक्रमित 3,34,822 लोग ठीक हो चुके हैंदेश में कोरोना वायरस के अब तक 16,893 लोगों की मौत हुई है

देश में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर तेजी से 60 प्रतिशत के करीब पहुंच रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका श्रेय महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्र तथा राज्यों के सामूहिक एवं केन्द्रित प्रयासों को दिया है। देश में फिलहाल ठीक हो चुके लोगों की संख्या मौजूदा रोगियों की तादाद से 1,19,696 अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि देश में 2,15,125 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 3,34,821 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 13,099 रोगी ठीक हुए हैं।

भारत में जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल देश में कोविड-19 जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या 1,049 है। इनमें सरकारी सेक्टर की 761 और 288 निजी प्रयोगशालाएं हैं। आईसीएमआर के अनुसार 29 जून तक 86,08,654 नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को 2,10,292 नमूनों की जांच की गई। 

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने की दर 29 जून को 66.03 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में जून में संक्रमण के 64 हजार से अधिक मामले सामने आए जबकि 47,357 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल गई या वे दिल्ली से चले गए। राष्ट्रीय राजधानी में रोगियों के ठीक होने की दर धीरे-धीरे बढ़ रही है। 

19 जून को दिल्ली में रोगियों के ठीक होने की दर 44.37 प्रतिशत थी, जो उसके अगले दिन यानि 20 जून बढ़कर 55.14 प्रतिशत हो गई। तब से रोगियों के संक्रमण से उबरने की दर लगातार बढ़ रही है। दिन में तीन हजार से अधिक मामले सामने आने के बावजूद इस दर में वृद्धि दर्ज की गई है। राजधानी में 23 जून को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए, तब ठीक होने की दर 59.02 प्रतिशत थी। हालांकि 24 जून को यह दर थोड़ी गिरावट के बाद 58.86 प्रतिशत रही, लेकिन अगले दिन यानि 25 जून को यह फिर बढ़कर 60.67 प्रतिशत पर पहुंच गई। तब से ठीक होने के दर पर 60 प्रतिशत से अधिक पर बनी हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल