लाइव न्यूज़ :

भारत का चीन को दो टूक, LAC पर सभी प्रोटोकॉल का करें पालन

By अनुराग आनंद | Updated: July 15, 2020 18:52 IST

भारत ने चीन को दो टूक संदेश देते हुए कहा है कि चीन को सीमा पर यथास्थिति कायम करनी ही होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों देशों के सेना अधिकारियों के बीच यह बातचीत तकरीबन 15 घंटे लंबी चली। सेना ने चीन से साफ किया कि सीमा पर शांति वापस लाने के लिए सभी परस्पर सहमत प्रोटोकॉल का पालन करें।भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएलए को 'सीमा' के बारे में अवगत कराया।

नई दिल्ली: भारत व चीन दोनों देशों की सीमा पर जारी तनाव के बीच करीब 15 घंटे तक दोनों देशों के सेना के बीच कमांडर स्तर की बातचीत हुई है। दोनों देशों के सेना के उच्चाधिकारी के बीच लंबे समय तक बातचीत कर सीमा पर हालात को ठीक करने का निर्णय लिया। 

टीओई की मानें तो भारत ने चीन को दो टूक संदेश देते हुए कहा है कि चीन को सीमा पर यथास्थिति कायम करनी ही होगी। दोनों देशों के बीच यह बातचीत तकरीबन 15 घंटे लंबी चली। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेना ने चीन से साफ किया कि सीमा पर शांति वापस लाने के लिए सभी परस्पर सहमत प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएलए को 'सीमा' के बारे में जानकारी दी-

रिपोर्ट की मानें तो बुधवार सुबह 2 बजे समाप्त हुई दोनों सेनाओं के वरिष्ठ कमांडरों के बीच गहन और जटिल बातचीत के दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएलए को 'सीमा' के बारे में अवगत कराया।

सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष पीछे हटने के अगले चरण के कुछ तौर-तरीकों पर सहमत हुए। दोनों पक्षों के उच्च अधिकारियों के साथ सहमति वाले बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद एक दूसरे से फिर से बातचीत करने की उम्मीद है।

चीन ने कहा- सैनिकों की वापसी को बढ़ावा देने की दिशा में प्रगति-

चीन ने बुधवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव दूर करने के लिये भारत और चीनी सेनाओं के बीच कमांडर स्तर की बातचीत के चौथे दौर में तनातनी को कम करने के लिये सैनिकों की “और वापसी” को बढ़ावा देने की दिशा में “प्रगति” हुई। 

नयी दिल्ली में सरकारी सूत्रों ने कहा कि दोनों सेनाओं के वरिष्ठ कमांडरों के बीच करीब 15 घंटों तक चली गहन और जटिल बातचीत के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को “लक्ष्मण रेखाओं” के बारे में बताया और यह भी जता दिया कि क्षेत्र में स्थिति में सुधार काफी हद तक चीन पर निर्भर करता है।

मंगलवार को हुई सैन्य स्तरीय वार्ता के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पश्चिमी क्षेत्र में सीमावर्ती सैनिकों की और वापसी को बढ़ावा देने के लिये दोनों पक्षों में सहमति पर प्रगति हुई है।

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं