लाइव न्यूज़ :

भारत के सीएजी को वैश्विक निकाय का बाह्य लेखा परीक्षक चुना गया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 00:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को बुधवार को रासायनिक हथियारों के निरस्त्रीकरण के लिये काम कर रहे प्रतिष्ठित अंतर-सरकारी संगठन का बाह्य लेखा परीक्षक चुना गया है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि भारत का चयन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच उसकी हैसियत को मान्यता देता है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हेग स्थित रासायनिक हथियार निरस्त्रीकरण संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) की 'कांफ्रेंस ऑफ स्टेट पार्टीज' ने सीएजी को तीन साल के लिये अपना बाह्य लेखा परीक्षक चुना है। उनका कार्यकाल 2021 से शुरु होगा।

बयान में कहा गया है कि बुधवार को ओपीसीडब्ल्यू सम्मेलन में चुनाव प्रक्रिया के तहत यह नियुक्ति की गई है, जहां भारत को अन्य की तुलना में जबरदस्त समर्थन मिला।

बयान में कहा गया है, ''भारत का चयन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच उसकी हैसियत के साथ-साथ पेशेवरवाद, उच्च मानकों, वैश्विक अनुभव और भारत के सीएजी के प्रतिस्पर्धी प्रयासों को मान्यता देता है।''

मंत्रालय ने कहा, ''सम्मलेन के दौरान भारत को एक बार फिर दो वर्ष के लिये ओपीसीडब्ल्यू की कार्यकारी परिषद के सदस्य के रूप में भी चुना गया है, जो एशिया समूह का प्रतिनिधित्व करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह