लाइव न्यूज़ :

भारत के सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हैं तैयार : सीडीएस

By भाषा | Updated: August 14, 2021 00:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि भारत के सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं, और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए किए गए उपायों से उनकी समग्र क्षमताओं में वृद्धि होगी।

जनरल रावत ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों को भी याद किया और कहा कि बलों की क्षमताओं को और बढ़ाने की जरूरत है। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनरल रावत ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन जिस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उसे देखते हुए उसे अपनी सेनाओं को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करना पड़ा।

सीडीएस ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने हमें कुछ निर्देश दिए हैं कि हमें अपने देश के आर्थिक पुनरुद्धार पर ध्यान देना है, मानव संसाधन विकास पर विचार करना है और प्रौद्योगिकी तथा अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। हमें सैन्य सुधारों की ओर बढ़ना है।’’

जम्मू कश्मीर में सीमा पार से आतंकवाद का परोक्ष रूप से संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि इसे समाप्त करना फोकस वाले क्षेत्रों में से एक है। जनरल रावत ने कहा, ‘‘सशस्त्र बल किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने साथ ही कहा कि बलों के बीच एकजुटता बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों से उनकी क्षमताओं में वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच