लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के दौरान अमेरिका में विरोध प्रदर्शन करें भारतीय : राकेश टिकैत

By भाषा | Updated: September 24, 2021 14:43 IST

Open in App

गाजियाबाद, 24 सितंबर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों से शुक्रवार को कहा कि वे 10 महीने से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करें।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी आग्रह किया कि वह मोदी से मुलाकात के दौरान भारतीय किसानों की चिंताओं पर ध्यान दें।

अमेरिका में भारतीयों से समर्थन करने की अपील करते हुए बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि विवादास्पद नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन केंद्र अभी भी कानूनों पर पुनर्विचार करने को तैयार नहीं है।

मोदी बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, जहां वह बाइडन सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे। मोदी शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे।

टिकैत ने एक वीडियो संदेश में कहा, “हम अमेरिका में रहनेवाले सभी भारतीयों से अपील करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के लिए वहां होंगे। अमेरिका में सभी भारतीयों को अपने वाहनों पर 'किसानों' का झंडा और 'नो फार्मर नो फूड' का बैनर लगाना चाहिए तथा किसानों के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos