लाइव न्यूज़ :

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भारतीयों की जागरूकता बढ़ी है: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भारतीयों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता में काफी वृद्धि हुई है। एक नए सर्वेक्षण में यह दावा करते हुए कहा गया है कि 2018 में 54 प्रतिशत के मुकाबले उत्तरदाताओं में से 92 प्रतिशत उपचार कराने के लिए सहमत हुए।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा स्थापित एक परोपकारी ट्रस्ट, लाइव लाफ फाउंडेशन (एलएलएल) के अध्ययन का मुख्य उद्देश्य 2018 में एलएलएल के पहले अध्ययन के बाद से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार के संबंध में स्थिति परिवर्तन को समझना था।

शोध के लिए एलएलएल ने सत्व कंसल्टिंग को इस साल पांच अगस्त से नौ सितंबर के बीच नौ शहरों बेंगलुरु, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना और पुणे के 3,497 उत्तरदाताओं का सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी। शोध में कहा गया, ‘‘मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उपचार कराने की धारणा को बढ़ावा देने के लिए, सर्वेक्षण में शामिल 92 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे इलाज कराएंगे और मानसिक बीमारी के इलाज कराने के इच्छुक लोगों की मदद करेंगे। जबकि, 2018 में 54 प्रतिशत लोगों ने ही इसके लिए सहमति जताई थी।’’

एलएलएल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनीशा पादुकोण ने कहा, ‘‘मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता अधिक स्वीकृति और संवाद कायम करने की कुंजी है। स्थापना के बाद से एलएलएल मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों के लिए स्वीकार्यता बढ़ाने को लेकर काम कर रहा है। हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू