लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेसलर शुरू करने जा रहा ऋषिकेश से लंदन की बस यात्रा, जानें डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2020 13:37 IST

लाभांशु शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिवंगत राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस सन्दर्भ में यह बात महत्वपूर्ण है कि लाभांशु शर्मा और और उनके भाई विशाल शर्मा हाल ही में अपनी विश्व शान्ति यात्रा के तहत हिंदुस्तान से लंदन का सफर सड़क मार्ग से पूरा कर चुके हैं।

Open in App

नई दिल्ली: आपको यह सुनने में आश्चर्य होगा कि लंदन जानें के लिए आपको फ्लाइट की जरूरत नहीं है। अब बस द्वारा भी आप हिंदुस्तान से लन्दन जा सकते हैं एक दो नहीं बल्कि दुनिया के 20 देशों में घूमते हुए सड़क मार्ग से आपको देश के मशहूर कुश्ती खिलाड़ी लाभांशु शर्मा के साथ ऋषिकेश से लन्दन जानें का मौका मिलने जा रहा है। इस लम्बे और मजेदार सफर में 21,000 किलोमीटर की यात्रा सड़क मार्ग से तय की जाएगी।

दरअसल, देश को स्वर्ण पदक दिला चुके भारतीय पहलवान लाभांशु शर्मा ने वर्ल्ड टूरिज्म डे पर ऋषिकेश से लंदन की एक बस यात्रा शुरू करने की योजना बनाई है। लाभांशु ने कहा कि यह बस यात्रा 21,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 20 देशों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा पर केवल 20 यात्रियों को ले जाया जाएगा और इसे जून 2021 में शुरू करने की योजना है।

यह यात्रा हिंदुस्तान के उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से लखनऊ के रस्ते इम्फाल होते हुए म्यामार में प्रवेश करेगी। इसके बाद थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेगिस्तान पहुचेगी। इसके बाद यूरोपीय देश रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, आस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस होते हुए इंग्लैंड पहुंचेगी। यह सफर यहीं नहीं थमेगा इसके आगे यात्री वेल्स और स्कॉटलैंड का भी लुत्फ़ उठा सकेंगे।

गौरतलब है कि लाभांशु शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिवंगत राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस सन्दर्भ में यह बात महत्वपूर्ण है कि लाभांशु शर्मा और और उनके भाई विशाल शर्मा हाल ही में अपनी विश्व शान्ति यात्रा के तहत हिंदुस्तान से लंदन का सफर सड़क मार्ग से पूरा कर चुके हैं। विश्व की सबसे लम्बी बस यात्रा को सफल बनाने के लिए मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार बद्री नाथ रणनीतिक स्तर पर मदद कर रहे हैं। इस यात्रा में मात्र 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल