लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने रक्षा सहयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी भारत और अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने 22-24 फरवरी को यहां दोनों देशों के कार्यकारी संचालन समूह (ईएसजी) की आयोजित बैठक के 24वें संस्करण के दौरान रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जारी एक बयान दी गई।

बैठक में अमेरिकी सेना के 12-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रत्यक्ष रूप से और अमेरिका के विभिन्न स्थानों से 40 अधिकारियों ने इसमें आनलाइन हिस्सा लिया।

मेजर जनरल डैनियल मैकडैनियल, डिप्टी कमांडिंग जनरल, यूएस आर्मी पैसिफिक (यूएसएआरपीएसी) ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। भारतीय सेना के प्रतिनिधिमंडल में 37 अधिकारी शामिल थे।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मंच दोनों सेनाओं के बीच एक सम्पर्क का माध्यम है जिसकी बैठक भारत और अमेरिका में बारी बारी से दोनों सेनाओं के बीच सहयोग पर चर्चा करने के लिए हर साल होती है।’’

बयान में कहा गया है कि आपसी हितों के कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई जिसका उद्देश्य विविध क्षेत्रों में सम्पर्क को बढ़ाना है।

इसमें कहा गया, ‘‘बैठक में दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग और साझा हित के विषयों पर चर्चा की।’’

बयान में कहा गया है कि कोविड-19 के चलते पाबंदियों के कारण पहली बार बैठक प्रत्यक्ष और आनलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह