लाइव न्यूज़ :

वसुधैव कुटुंबकम के भारतीय सिद्धांत की वर्तमान विश्व में विशेष प्रासंगिकता है : उपराष्ट्रपति नायडू

By भाषा | Updated: January 22, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि वसुधैव कुटुंबकम के भारतीय सिद्धांत की आज की इस दुनिया में विशेष प्रासंगिकता है जहां कई देश और समुदाय का सामाजिक ताना-बाना घृणा, हिंसा, धर्मांधता, साम्प्रदायिकता और अन्य विभाजनकारी प्रवृत्तियों के कारण टूट रहा है।

नायडू ने कहा कि भारत का वसुधैव कुटुंबकम का सिद्धांत मानवता के समक्ष उपस्थित चुनौतियों से निपटने का रास्ता दिखा सकता है।

यह रेखांकित करते हुए कि भारतीय जीवन शैली में कई सर्वोत्कृष्ट लोकतांत्रिक लोकाचार हैं, नायडू ने कहा, ‘‘हम प्रत्येक व्यक्ति को समान महत्व देते हैं।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय सभ्यता के मूल्य मनुष्यों में विविधता को पहचानते हैं और इस विविधता को लेकर कोई पुरानी रंजिश नहीं है क्योंकि हम सभी उसी परमात्मा का हिस्सा हैं।’’

समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की कविताओं का जी. के. ससीधरन द्वारा अंग्रेजी में किए गए अनुवाद ‘नॉट मेनी, बट वन’ का हैदराबाद में ऑनलाइन विमोचन करते हुए नायडू ने उक्त बातें कहीं।

आधुनिक भारत पर श्री नारायण गुरु के प्रभाव को याद करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘‘वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी, महर्षि, अद्वैत वाद के घोर समर्थक, प्रतिभावान कवि थे।’’

नायडू ने कहा कि अछूतों के साथ होने वाले भेद-भाव को समाप्त करने के लक्ष्य से मंदिर में सभी के प्रवेश के लिए चलाए गए आंदोलन में नारायण गुरु अग्रणी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos