लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने लोकसभा में किया दावा, कहा- भारतीय अध्ययन में प्रदूषण से उम्र कम होने की बात नहीं आई सामने

By भाषा | Updated: December 6, 2019 13:35 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि डर का माहौल पैदा नहीं करना चाहिए। भारतीय अध्ययन में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि प्रदूषण से उम्र कम होती है। 

Open in App

पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय अध्ययनों में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे यह पता चलता हो कि प्रदूषण से लोगों की उम्र कम होती है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस की सदस्य काकोली घोष दस्तीदार के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी की। 

जावड़ेकर ने कहा कि डर का माहौल पैदा नहीं करना चाहिए। भारतीय अध्ययन में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि प्रदूषण से उम्र कम होती है। 

काकोली घोष ने सवाल किया था कि कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि प्रदूषण से साढ़े चार साल उम्र कम हो रही है और ऐसे में सरकार क्या कदम उठा रही है। 

कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने कहा कि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुराने कानूनों में संशोधन होना चाहिए जिस पर जावड़ेकर ने कहा कि इस सुझाव पर विचार किया जा सकता है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रप्रकाश जावड़ेकरलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं