लाइव न्यूज़ :

भारतीय सैनिकों और पाक सैनिकों ने मिठाई का आदान-प्रदान किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 अगस्त सेना के अधिकारियों ने शनिवार को अपने पाकिस्तानी समकक्षों को पड़ोसी देश के स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर के चिलेहाना तिथवाल क्रॉसिंग प्वाइंट पर मिठाइयां भेंट कीं।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘14 अगस्त को, भारतीय सेना ने गर्मजोशी भरा भाव प्रदर्शित करते हुए चिलेहाना तिथवाल क्रॉसिंग प्वाइंट पर पाकिस्तानी सेना को मिठाइयां भेंट की और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें बधाई दी। यह नियंत्रण रेखा पर शांति कायम करने की इच्छाशक्ति दिखाता है।’’

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के दौरान भारत ने क्षेत्र में अमन कायम करने के लिए इस तरह के सद्भावनापूर्ण भाव के जरिए पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया है। उन्होंने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा पर गांवों में शांति बनाने के भारतीय सेना के प्रयासों की आवाम ने सराहना की है। भारतीय सेना के ये सकारात्मक कदम नियंत्रण रेखा पर दीर्घकालिक शांति के लिए मददगार साबित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर