लाइव न्यूज़ :

भारतीय सैनिकों और पाक सैनिकों ने मिठाई का आदान-प्रदान किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 21:22 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 अगस्त भारतीय सेना के अधिकारियों ने शनिवार को अपने पाकिस्तानी समकक्षों को पड़ोसी देश के स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर के चिलेहाना तिथवाल क्रॉसिंग प्वाइंट पर मिठाइयां भेंट कीं।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘14 अगस्त को, भारतीय सेना ने गर्मजोशी भरा भाव प्रदर्शित करते हुए चिलेहाना तिथवाल क्रॉसिंग प्वाइंट पर पाकिस्तानी सेना को मिठाइयां भेंट की और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें बधाई दी। यह नियंत्रण रेखा पर शांति कायम करने की इच्छाशक्ति दिखाता है।’’

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ ने जम्मू फ्रंटियर के अंतर्गत ओक्टेरियो, चिनाज और चांबलियाल अग्रिम चौकियों पर मिठाई का आदान-प्रदान किया।

सेना के अधिकारी ने कहा कि बीते वर्षों के दौरान भारत ने क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए इस तरह के सद्भावनापूर्ण भाव के जरिए पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया है।

उन्होंने कहा, ''नियंत्रण रेखा पर गांवों में शांति बनाने के भारतीय सेना के प्रयासों की आवाम ने सराहना की है। भारतीय सेना के ये सकारात्मक कदम नियंत्रण रेखा पर दीर्घकालिक शांति के लिए मददगार साबित होंगे।''

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने पुंछ जिले में एलओसी के पास पुंछ और मेंढर क्रॉसिंग बिंदुओं पर भी अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ मिठाई का आदान-प्रदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण