लाइव न्यूज़ :

भारतीय शॉर्ट फिल्म ‘बिट्टू’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:55 IST

Open in App

मुंबई, 15 मार्च निर्देशक करिश्मा देव दूबे की ‘‘बिट्टू’’ बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म खंड में ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास द्वारा सोमवार को लंदन में की गई घोषणा के मुताबिक, फिल्म का चयन पिछले महीने अंतिम दस में हुआ था लेकिन एकेडमी अवार्ड के लिये अंतिम पांच में जगह नहीं बना पाई।

इस श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाने वालों ‘फीलिंग थ्रू्’, ‘द लेटर रूम’, ‘द प्रजेंट’, ‘टू डिस्टेंट स्ट्रेंजर्स’ और ‘व्हाइट आई’ शामिल है।

भारत के फिल्म और पुरस्कार पर नजर रखने वालों को उम्मीद थी कि 17 मिनट लंबी फिल्म को अवार्ड हासिल होगा । यह 2013 में बिहार के एक स्कूल में जहरीला खाना खाने से 23 बच्चों की मौत पर आधारित है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण 93वें एकेडमी अवार्ड का आयोजन फरवरी में नहीं हो सका था और अब 25 अप्रैल को लॉस एंजिलिस में इसका आयोजन हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos