लाइव न्यूज़ :

भारतीय सीरम संस्थान के परिसर में आग लगी, तीन लोगों को बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:29 IST

Open in App

पुणे, 21 जनवरी पुणे में स्थित भारतीय सीरम संस्थान (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के मंजरी परिसर में बृहस्पतिवार को आग लगने के बाद तीन लोगों को एक भवन से बाहर निकाला गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि पूर्वाह्न करीब पौने तीन बजे सीरम संस्थान के परिसर में स्थित एसईजेड 3 भवन के तीसरे और चौथे तल पर आग लग गई।

उन्होंने कहा, ''प्राथमिक सूचना के अनुसार तीन लोगों को भवन से बाहर निकाल लिया गया है। ''

घटना के वायरल हुए वीडियो में भवन से धुआं उठता दिख रहा है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''परिसर में एक भवन में आग लगी। हमने पानी की बौछारें करने वाली गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दी हैं।''

अधिकारी आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर