लाइव न्यूज़ :

भारतीय सीरम संस्थान के परिसर में आग लगी, कोविशील्ड केन्द्र सुरक्षित

By भाषा | Updated: January 21, 2021 17:06 IST

Open in App

पुणे, 21 जनवरी पुणे में स्थित भारतीय सीरम संस्थान (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के मंजरी परिसर में एक भवन में बृहस्पतिवार को आग लगने के बाद तीन लोगों को बाहर निकाला गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि आग कोरोना वायरस टीका निर्माण इकाई से दूर लगी है, लिहाजा 'कोविशील्ड' टीकों के निर्माण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि पूर्वाह्न करीब पौने तीन बजे सीरम संस्थान के परिसर में स्थित एसईजेड 3 भवन के तीसरे और चौथे तल पर आग लग गई।

उन्होंने कहा, ''प्राथमिक सूचना के अनुसार तीन लोगों को भवन से बाहर निकाल लिया गया है। ''

घटना के वायरल हुए वीडियो में भवन से धुआं उठता दिख रहा है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''परिसर में एक भवन में आग लगी। हमने पानी की बौछारें करने वाली गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दी हैं।''

अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि जिस भवन में आग लगी वह सीरम केन्द्र की निर्माणाधीन साइट का हिस्सा है और आग लगने से कोविशील्ड के निर्माण पर प्रभाव नहीं पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों