लाइव न्यूज़ :

यूएई में नियोक्ता के साथ जालसाजी करने के जुर्म में भारतीय को जेल की सजा

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:58 IST

Open in App

दुबई, 30 दिसंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक प्रवासी भारतीय को अपने नियोक्ता के साथ जालसाजी करने के जुर्म में छह महीने जेल की सजा सुनायी गयी।

व्यक्ति को नियोक्ता के हस्ताक्षर का गलत तरीके से 47 बार इस्तेमाल कर कार्यालय के 4,47,000 दिरहम को अपने निजी खाते में हस्तांतरित करने का दोषी पाया गया।

‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक व्यक्ति की पहचान एचवाईपी के तौर पर की गयी है। उसपर 4,71,202 दिरहम का जुर्माना भी लगाया गया। वह गुजरात का निवासी है। जेल की सजा खत्म होने के बाद उसे भारत भेज दिया जाएगा।

एचवाईपी के नियोक्ता किशनचंद भाटिया (72) ने ‘गल्फ न्यूज’ को बताया कि आरोपी दुबई में उनकी कंपनी में पिछले आठ साल से वरिष्ठ प्रशासक के तौर पर काम करता था। एचवाईपी की पहुंच कंपनी के चेकबुक तक थी।

भाटिया करीब 50 साल पहले भारत से यूएई चले गए थे। उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर में उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला। उन्होंने कहा, ‘‘चेक बुक से गायब चेक एचवाईपी के नाम पर भुनाए गए थे। हमने इस बारे में दुबई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज की और 18 अक्टूबर को एचवाईपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसपर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए। दुबई की एक अदालत ने 16 दिसंबर को उसे दोषी करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे