लाइव न्यूज़ :

भारतीय वैज्ञानिकों ने वाष्पीकरण मापने के लिए ज्यादा प्रभावी और कम खर्चीला तरीका खोजा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 12:43 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार दिसंबर भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के वैज्ञानिकों के एक दल ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो उनके मुताबिक एक स्थानीय क्षेत्र में वाष्पीकरण की दर का पता कुछ मिनटों में ही लगा सकता है।

बेंगुलुरु स्थित संस्थान ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘वाष्पीकरण का पता लगाने के लिए यह उपकरण मौजूदा तरीकों की अपेक्षा ज्यादा प्रभावी और कम खर्चीला है।’’

आईआईएससी के यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर जयवंत एच अराकेरी ने बताया कि उनके इस तरीके से पौधों में वाष्पोत्सर्जन और मिट्टी से वाष्पीकरण का पता ज्यादा बेहतर तरीके से लगाया जा सकता है। जर्नल ऑफ हाइड्रोलॉजी में हाल में प्रकाशित इस अध्ययन के वह वरिष्ठ लेखक हैं।

वाष्पीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा पानी तरल से गैसीय अवस्था में बदल जाता है। जल चक्र का अहम हिस्सा होने के साथ ही साथ वाष्पीकरण पौधों में जल की कमी को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस प्रक्रिया को वाष्पोत्सजर्न (ट्रांसपाइरेशन) कहा जाता है।

वाष्पीकरण दर को मापना किसानों के लिए भी बेहद उपयोगी है क्योंकि इससे उन्हें अपने खेतों में पानी की जरूरतों का पता लगता है। लेखकों का कहना है कि उनके इस उपकरण के जरिए समुद्र में वाष्पीकरण के तरीके में बदलाव का भी अध्ययन किया जा सकता है। उनका कहना है कि अगला कदम इस उपकरण को बाजार के हिसाब से उपलब्ध कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं