लाइव न्यूज़ :

भारतीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर बृहस्पति से भी बड़े ग्रह की खोज की

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:40 IST

Open in App

बेंगलुरु,17 नवंबर अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के अध्ययन समूह ने सौरमंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा करने वाले बृहस्पति से भी बड़े एक ग्रह की खोज की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी।

इसरो ने एक बयान में कहा कि माउंट आबू वेधशाला में पीआरएल की 1.2 मीटर दूरबीन पर लगे पीआरएल एडवांस्ड रेडियल-वेलोसिटी आबू-स्काई सर्च (पारस) ऑप्टिलक फाइबर-फेड स्पेक्टोग्राफ का उपयोग करते हुए यह खोज की गई।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सौरमंडल के बाहर 725 प्रकाश वर्ष दूर स्थित ग्रह का द्रव्यमान बृहस्पति ग्रह का 1.4 गुना है। यह माप दिसंबर 2020 और मार्च 2021 के बीच की गई। बाद में अप्रैल 2021 में जर्मनी से टीसीईएस स्पेक्ट्रोग्राफ के जरिये भी इसकी माप की गई।

उक्त तारे को एचडी 82139 नाम से जाना जाता है इसलिए ग्रह को टीओआई 1789बी या एचडी82139बी नाम से जाना जाएगा। खोज टीम का नेतृत्व प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती ने किया।

यह नई खोजी गई तारा-ग्रह प्रणाली बहुत ही अनोखी है - ग्रह केवल 3.2 दिनों में मेजबान तारे की परिक्रमा करता है। इस प्रकार इसे 0.05 एयू (सूर्य और बुध के बीच की दूरी का लगभग दसवां हिस्सा) की दूरी पर तारे के बहुत करीब रखता है।

अपने मेजबान तारे के साथ ग्रह की निकटता के कारण, यह 2000 के. तक की सतह के तापमान के साथ अत्यधिक गर्म होता है, और इसलिए एक फूली हुई त्रिज्या, इसे अभी तक ज्ञात सबसे कम घनत्व (घनत्व 0.31 ग्राम प्रति सीसी) वाले ग्रहों में से एक बनाती है।

सौरमंडल से बाहर, एक तारे का चक्कर वाले ऐसे पहले ग्रह ‘के.2-236बी’ की खोज 600 प्रकाश वर्ष दूर 2018 में की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है