लाइव न्यूज़ :

भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस में बदलाव, प्रोटीन का पता लगाया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार मार्च भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के एक अध्ययन में कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स कोव-2 वायरस में आए कई बदलाव और विशिष्ट प्रोटीन की पहचान की गयी।

बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ‘जर्नल ऑफ प्रोटिओम रिसर्च’ में प्रकाशित हालिया अध्ययन में बताया गया कि प्रतिरक्षा के तौर पर वायरस का वाहक कई प्रोटीन का उत्पादन करता है।

वायरस में किस तरह बदलाव आता है और इसके प्रोटीन पर अध्ययन के लिए जैव रसायन विभाग में प्रोफेसर उत्पल टाटू के नेतृत्व में एक टीम ने सार्स कोव-2 वायरस के जीनोम अनुक्रमण का विश्लेषण किया।

उत्पल टाटू ने कहा कि वायरस के स्वरूप का अनुक्रमण करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे इसमें आ रहे बदलाव को जानने में मदद मिलती है।

उनकी टीम के अध्ययन से पता चला कि वायरस पहले की तुलना में तेजी से अपना स्वरूप बदल रहा है। टीम ने कहा कि सार्स कोव-2 वायरस जीनोम कोड में 25 से ज्यादा प्रोटीन होते हें लेकिन इनमें से कुछ ही प्रोटीन की अब तक पहचान हो पायी है।

विश्लेषण के लिए टीम ने 13 अलग प्रोटीन का पता लगाया जिसके बारे में पहले से पता नहीं था। टाटू ने कहा, ‘‘ऐसे ही एक प्रोटीन ओआरएफ9बी की पहचान की गयी, जो कि वायरस के वाहक के प्रतिरक्षा तंत्र को भेद देता है। ’’

टीम ने कोविड-19 संक्रमण के संबंध में 441 प्रोटीन का पता लगाया जिसके बारे में माना जाता है कि प्रतिरक्षा तंत्र में ये बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब