लाइव न्यूज़ :

भारतीय अनुसंधानकर्ताओं ने एचआईवी को सक्रिय होने से रोकने के लिए ‘नैनो एंजाइम’ विकसित किया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:16 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अप्रैल भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में अनुसंधानकर्ताओं ने कृत्रिम एंजाइम विकसित किया है, जो प्रतिरक्षी कोशिका में एचआईवी को सक्रिय होने से सफलतापूर्वक रोक सकता है।

आईआईएससी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वेनाडियम पेटोक्साइड नैनोशीट्स से बने ये ‘नैनो एंजाइम’ प्राकृतिक एंजाइम ग्लूटाथिओन परऑक्सिडेज की तरह काम करते हैं। यह वाहक की कोशिका में ऑक्सीडेटिव का दबाव स्तर घटाते हैं और वायरस की रोकथाम के लिए यह जरूरी है।

यह अध्ययन ‘इंबो मॉलिक्यूलर मेडिसीन’ में प्रकाशित हुआ है। एसोसिएट प्रोफेसर अमित सिंह और इनऑर्गेनिक एंड फिजिकल केमिस्ट्री में प्रोफेसर गोविंदसामी मुगेश ने यह अध्ययन किया है।

मुगेश ने कहा, ‘‘फायदा यह है कि जैविक सिस्टम में नैनोजाइम्स स्थिर रहते हैं और कोशिका के भीतर किसी प्रकार की अवांछित प्रतिक्रिया नहीं करते।’’

बयान के मुताबिक फिलहाल किसी मरीज के शरीर से ह्यूमन इम्युनोडेफिसियंसी वायरस (एचआईवी) को पूरी तरह खत्म करने का कोई उपाय नहीं है।

एचआईवी रोधी औषधि केवल वायरस का असर कम कर सकते हैं लेकिन संक्रमित कोशिका से एचआईवी नष्ट नहीं हो पाता। प्रतिरक्षा कोशिका के भीतर वायरस सुरक्षित स्थान पर कायम रहता है।

बयान में कहा गया कि कोशिका के भीतर हाइड्रोजन परऑक्साइड जैसे जहरीले कण का स्तर बढ़ने से ऑक्सीडेटिव का दबाव भी बढ़ जाता है और वायरस फिर से सक्रिय हो जाता है।

अमित सिंह की टीम ने कुछ साल पहले एचआईवी संक्रमित कोशिका में ऑक्सीडेटिव दबाव का आकलन करने के लिए एक बायोसेंसर तैयार किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पाया कि एचआईवी को फिर से सक्रिय होने के लिए बहुत कम ऑक्सीडेटिव दबाव की जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos