लाइव न्यूज़ :

रेलवे टिकट की दलाली करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 387 दलाल गिरफ्तार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 14, 2019 20:37 IST

भारतीय रेलवे ने टिकट दलालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 387 टिकट दलालों को रेलवे ने गिरफ्तार कराया है, वहीं, 22 हजार 200 से ज्यादा रेल टिकट कैंसिल किए गए हैं।

Open in App

भारतीय रेलवे ने टिकट दलालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 387 टिकट दलालों को रेलवे ने गिरफ्तार कराया है, वहीं, 22 हजार 200 से ज्यादा रेल टिकट कैंसिल किए गए हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे सुरक्षा बल के निर्देशक जनरल अरुण कुमार के निर्देशानुसार देश के अलग-अलग इलाकों में ई-टिकट दलाली करने वालों के खिलाफ छापे मारे गए। रेलवे के इस ऑपरेशन का कोड नाम 'ऑपरेशन थंडर स्टॉर्म' बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के 141 शहरों में छापे मारे गए, जिसमें 387 दलालों को गिरफ्तार करने की बात सामने आ रही है।

मथुरा में फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बनाने वाला युवक गिरफ्तार

राजकीय रेलवे पुलिस ने मथुरा जनपद के फरह कस्बे में जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले एक युवक को फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। राजकीय रेलवे पुलिस की एक टीम ने कस्बे में स्थित जीतू कम्प्यूटर सेंटर पर छापा मारकर रवि बंसल को गिरफ्तार किया। वहां फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बुक की जा रही थीं।

आगरा के राजामंडी चौकी प्रभारी रामकेत मीणा ने बताया कि उन्हें जनसेवा केंद्र पर फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बेचे जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी रवि बंसल से पूछताछ की जा रही है। 

बता दें कि बीते कुछ समय में भारतीय रेलवे अपने तंत्र को काफी आधुनिक किया है। टिकट बुंकिंग को लेकर भी काफी काम किया गया है लेकिन अक्सर ऐसी खबरें आ जाती है कि रेल यात्रियों को यात्रा करने के लिए टिकट संबंधी समस्याओं से दो चार होना पड़ा। 

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :भारतीय रेलइंडियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह