लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे ने BPSC परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों के लिए चलाया स्पेशल ट्रेन, यहां देखें ट्रेनों का शेड्यूल

By अनुराग आनंद | Updated: December 26, 2020 09:09 IST

रेलवे ने कहा है कि स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वयं तथा सहयात्री के स्वास्थ्य हित में मास्क पहनने के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने कहा है कि यह सभी स्पेशल ट्रेनें पहले से चलायी जा रही इंटरसिटी स्पेशल/पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त है।पाटलिपुत्र–नरकटियागंज–पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी होगा।

नई दिल्ली:बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 66वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर को राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर होना है। ऐसे में बिहार व दूसरे राज्यों के छात्रों के आवागमन को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई जोड़ी ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। 

टीओआई के मुताबिक, बीपीएससी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए शनिवार से 4 जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस व चीन जोड़ी मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। 

पहले से चल रही ट्रेनों के अतिरिक्त चलेंगी स्पेशल ट्रेनें-

बता दें कि इस मामले में रेलवे ने कहा है कि पहले से चलायी जा रही इंटरसिटी स्पेशल/पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त है। इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वयं तथा सहयात्री के स्वास्थ्य हित में मास्क पहनने के साथ ही कोविड–19 से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

पहले देखें मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की सूची

03315/03316 समस्तीपुर–कटिहार–समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन नियमित गाड़ी संख्या

63303/63304, 03253/03254 सोनपुर–छपरा–सोनपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन नियमित गाड़ी संख्या 63353/63354 मेमू पैसेंजर के ठहराव, समय व दिन के अनुसार होगा।

05217/05218 रक्सौल–दरभंगा–रक्सौल पैसेंजर स्पेशल का परिचालन नियमित गाड़ी संख्या 75227/75230 डेमू पैसेंजर के अनुसार चलेगी।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों की सूची

05201/05202 पाटलिपुत्र–नरकटियागंज–पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन नियमित गाड़ी संख्या 15201/15202 के ठहराव, समय व दिन के अनुसार चलेगी।

05215/05216 मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन नियमित गाड़ी संख्या 15215/15216 के अनुसार चलेगी।

03233/03234 राजगीर–दानापुर–राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन नियमित गाड़ी संख्या 13233/13234 के ठहराव, समय व दिन के अनुसार परिचालन होगा।

03303/03304 धनबाद–रांची–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन नियमित गाड़ी संख्या 13303/13304 के ठहराव, समय एवं दिन के अनुसार होगा।

टॅग्स :भारतीय रेलबिहार लोक सेवा आयोगexam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा