लाइव न्यूज़ :

Indian Railways : रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेनें एक्सप्रेस बनकर दौड़ेगी

By स्वाति सिंह | Updated: October 29, 2020 20:23 IST

दिल्ली से फिरोजपुर कैंट, कालका, हरिद्वार सहित अन्य कई शहरों के लिए पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगता है। कई पैसेंजर ट्रेनें दो सौ किलोमीटर की दूरी 10 से 12 घंटे में तय करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने लंबी दूरी तय करने वाले पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदलने का फैसला किया गया है। दिल्ली से अलग-अलग शहरों को जोड़ने वाली भी छह पैसेंजर ट्रेनें भी आने वाले दिनों में एक्सप्रेस बनकर चलेंगी।

नई दिल्ली: रेलवे ने लंबी दूरी तय करने वाले पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदलने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से अलग-अलग शहरों को जोड़ने वाली भी छह पैसेंजर ट्रेनें भी आने वाले दिनों में एक्सप्रेस बनकर चलेंगी। रेल प्रशासन के इस फैसले से रेल यात्री कम समय में सफर कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें ज्यादा किराया भी देना होगा।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से फिरोजपुर कैंट, कालका, हरिद्वार सहित अन्य कई शहरों के लिए पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगता है। कई पैसेंजर ट्रेनें दो सौ किलोमीटर की दूरी 10 से 12 घंटे में तय करती हैं। वहीं, एक्सप्रेस ट्रेनें चार से छह घंटे में यह दूरी तय कर लेती हैं। अब रेल प्रशासन ने दो सौ किलोमीटर या इससे ज्यादा दूरी तक चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में परिवर्तित करने का फैसला किया है। यह काम चरणबद्ध तरीके से होगा।

फिलहाल देशभर में 181 पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाया जा रहा है। सबसे ज्यादा दक्षिण मध्य रेलवे में 23 ट्रेनें एक्सप्रेस में परिविर्तित हो जाएंगी। उसके बाद उत्तर पश्चिम रेलवे में 22 ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाने की तैयारी है। उत्तर रेलवे में भी लंबी दूरी तय करने वाली दस पैसेंजर ट्रेनें अब एक्सप्रेस बन जाएंगी। नए टाइम टेबल में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं