लाइव न्यूज़ :

Corona Lockdown: रेलवे ने सामान्य यात्री ट्रेनों के 30 जून तक के लिए सभी टिकट रद्द किए, किराये किए जाएंगे वापस

By विनीत कुमार | Updated: May 14, 2020 10:47 IST

भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन की घोषणा के बाद से बंद पड़े यात्री ट्रेनों को इसी हफ्ते से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि, स्पेशल श्रमिक ट्रेनें इससे पहले ही शुरू हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने 30 तक के लिए सभी यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया हैरेलवे के अनुसार सभी स्पेशल ट्रेन और श्रमिक ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह जारी रहेगा

भारतीय रेलवे ने एक अहम कदम उठाते हुए 30 जून तक के लिए सभी यात्रा ट्रेनों के बुक हुए टिकट को रदद् कर दिया है। रेलवे ने कहा है कि 30 जून तक के लिए रद्द हुए टिकटों के किराये वापस कर दिये जाएंगे। साथ ही सभी स्पेशल ट्रेन और श्रमिक ट्रेन पहले की तरह जारी रहेंगे। रेलवे ने गुरुवार सुबह इस संबंध में जानकारी दी। रद्द किए गए ट्रेनों में मेल/एक्सप्रेस रेल शामिल हैं।

दरअसल, इसी हफ्ते से स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रेलवे की ओर से शुरू किया गया है। ये ट्रेनें दिल्ली और देश के 15 अन्य जगहों के बीच शुरु की गई हैं। इनका परिचालन जारी रहेगा। रेलवे के अनुसार जो टिकट रद्द किए जाएंगे, वे लॉकडाउन की अवधि में उस समय बुक कराए गए थे, जब रेलवे ने जून में यात्रा के लिए बुकिंग की अनुमति दी थी।

blockquote class="twitter-tweet" data-partner="tweetdeck">

Indian Railways cancels all tickets booked to travel on or before June 30th, 2020. Refunds given to all tickets booked till 30th June 2020. All special trains and Shramik Special train to however ply as usual. pic.twitter.com/5Pgs09WB2t

— ANI (@ANI) May 14, 2020

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए बंद के कारण 25 मार्च से रेलवे ने नियमित मेल, एक्सप्रेस, यात्री एवं उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी थीं। इससे पहले, नियमित ट्रेनों के लिए सभी बुकिंग 17 मई तक रोक दी गई थीं। देश में लागू बंद की अवधि तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। तीसरी बार बढ़ाया गया बंद 17 मई तक लागू रहेगा।

पीटीआई के अनुसार पिछले महीने रेलवे ने 1490 करोड़ रुपये रिफंड किए थे। ये उन 94 लाख टिकटों के लिए थे जो लॉकडाउन की घोषणा से पहले बुक किए गये थे। इसके अलावा 830 करोड़ रुपये भी 22 मार्च से 14 अप्रैल के बीच के यात्रा के लिए बुक किए गए टिकटों पर रिफंड किये गये थे।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह