रेलवे नियमों में करने जा रहा है बदलाव, अब यात्रियों को मिलेगी राहत
By भाषा | Updated: August 25, 2018 05:41 IST2018-08-25T05:41:58+5:302018-08-25T05:41:58+5:30
यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए रेलवे अगले महीने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगी।

रेलवे नियमों में करने जा रहा है बदलाव, अब यात्रियों को मिलेगी राहत
नयी दिल्ली, 25 अगस्त: यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए रेलवे अगले महीने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगी। फिलहाल कुछ क्षेत्रों में प्रीमियम ट्रेनों के लिए यात्रियों को हवाई यात्रा के बराबर भुगतान करना पड़ता है।
रेलवे ने बताया कि मंत्रालय की कम भीड़भाड़ के दौरान प्रयोग के रूप में चिन्हित की गई कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि इस दौरान 30 प्रतिशत से कम सीटें ही भरीं।
उन्होंने बताया कि एक अन्य विकल्प योजना को संशोधित करने पर भी विचार किया जा रहा है जो फार्मूला हमसफर ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें 50 प्रतिशत सीट वास्तविक मूल्य से 15 प्रतिशत से अधिक पर बेची जाती है। इसके बाद हर 10 प्रतिशत पर दामों में बदलाव हो जाता है।
बता दें कि रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत देने के लिए कई ट्रेनों के डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि आठ गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। ये डिब्बे साधारण श्रेणी में होंगे। जिन ट्रेनों में डिब्बे बढाए जाएंगे उनमें जोधपुर-इंदौर, मदार जंक्शन-उदयपुर तथा उदयपुर-चित्तौड़गढ ट्रेन शामिल हैं।