लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: कोहरे के चलते कई ट्रेनों पर लगा ब्रेक, देखें 16 दिसंबर से रद्द हुईं ट्रेनों की लिस्ट

By धीरज पाल | Updated: December 13, 2020 10:58 IST

ट्रेन नंबर 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच निरस्त रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान के प्रदर्शन के चलते पंजाब में कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई।

कोरोना काल में पहले ही गिनी-चुनी स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं तो वहीं अब कोहरे की मार भी रेल यातायात पर पड़ने लगी है।  यही वजह है कि कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई। ऐसे में भारतीय रेलवे ने देश के कई हिस्सों में काफी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं कई ट्रनों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने ये ऐलान 12 दिसंबर को किया था।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के हवाले बताया गया है कि घने कोहरे और खराब मौसम में यात्रियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसे में सवाल उठता है की कौन-कौन सी ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

कोहरा के चलते रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट

-ट्रेन नंबर 02571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी तक हर बुधवार और रविवार को ये ट्रेन निरस्त रहेगी।-ट्रेन नंबर 02572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर और चार, सात, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी और एक फरवरी को हर सोमवार और गुरुवार को निरस्त रहेगी।इन ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण-ट्रेन नंबर 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी।-ट्रेन नंबर 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच निरस्त रहेगी।आपको बता दें कि कुछ ट्रेनें ऐसे हैं जिन्हें केंद्र कृषि कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के चलते भी रद्द किया गया है।

किसान के प्रदर्शन के चलते पंजाब में कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।रेलवे ने  ट्रेन नंबर 05212 अमृतसर-दरभंगा को निरस्त कर दिया गया है। ये ट्रेन अमृतसर से 13 दिसंबर को चलने वाली थी।

इसके अलावा अमृतसर-जयनगर अंबाला (ट्रेन नंबर 04652) और जयनगर-अमृतसर अंबाला (ट्रेन नंबर 04651) निरस्त की गई है। इन दोनों ही ट्रेनों का संचालन अमृतसर-अंबाला के रूट पर निरस्त किया गया है।

टॅग्स :भारतीय रेलकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया