लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने चीन को दिया झटका, जाफना के 3 द्वीपों पर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स लगाएगा भारत

By विशाल कुमार | Updated: March 29, 2022 15:15 IST

श्रीलंका की हालिया यात्रा के दौरान बीते सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके श्रीलंकाई समकक्ष जीएल पेइरिस के बीच जिन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए उनमें ये तीनों परियोजनाएं भी शामिल थीं।

Open in App
ठळक मुद्देयह श्रीलंका के उत्तर और पूर्व में आने वाली तीसरी भारतीय ऊर्जा परियोजना है।जनवरी 2021 में श्रीलंका ने ये परियोजनाएं चीनी कंपनी सिनोसोअर-एटेकविन को देने का फैसला किया था।भारत ने चीनी परियोजना पर श्रीलंकाई पक्ष से चिंता जाहिर की थी।

कोलंबो: पिछले साल श्रीलंका ने जाफना से जुड़े तीन द्वीपों पर जिन चीनी परियोजनाओं को मंजूरी दी थी अब उनकी जगह वहां पर भारत अपने हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स लगाएगा।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका की हालिया यात्रा के दौरान बीते सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके श्रीलंकाई समकक्ष जीएल पेइरिस के बीच जिन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए उनमें ये तीनों परियोजनाएं भी शामिल थीं।

पूर्वी सम्पुर शहर में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के सौर उद्यम और उत्तर में मन्नार और पूनरिन में अडाणी समूह की अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए हालिया समझौतों के बाद, यह श्रीलंका के उत्तर और पूर्व में आने वाली तीसरी भारतीय ऊर्जा परियोजना है।

जनवरी 2021 में श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने एशिया विकास बैंक-समर्थित प्रतिस्पर्धी बोली के बाद नैनातिवु, डेल्फ़्ट या नेदुन्थीवु और एनालाइटिवू द्वीपों में अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं लगाने की जिम्मेदारी चीनी कंपनी सिनोसोअर-एटेकविन को देने का फैसला किया था।

भारत ने तमिलनाडु से मुश्किल से 50 किमी दूर पाक खाड़ी में आने वाली चीनी परियोजना पर श्रीलंकाई पक्ष से चिंता जाहिर की थी। भारत ने उसी परियोजना को कर्ज के बजाय अनुदान देकर पूरा करने की पेशकश की। एक साल तक पशोपेश में रहने के बाद आखिरकार श्रीलंका चीन से उन परियोजनाओं को वापस ले लिया।

टॅग्स :श्रीलंकाभारतचीनS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह