लाइव न्यूज़ :

बिना अनुमति विदेश जाने पर असम में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 जुलाई असम में भारतीय पुलिस सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी रौनक अली हजारिका को बिना आवश्यक अनुमति के 2011 से कई अवसरों पर कथित रूप से विदेश जाने के आरोप में सेवा से निलंबित कर दिया गया है । वह उपमहानिरीक्षक (सीमा) के तौर पर तैनात थे ।

गृह विभाग की ओर से जारी एक आदेश में हजारिका पर ‘‘घोर कदाचार’’ का आरोप लगाया गया है और कहा गया है कि उन्होंने सरकार के दिशा निर्देशों का कई बार उल्लंघन किया है ।

आदेश में कहा गया है कि असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुये हजारिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।

इसमें कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान हजारिका की नियुक्ति पुलिस महानिदेशक के कार्यालय में होगी और वह बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडेंगे ।

हजारिका 1992 में असम पुलिस सेवा में शामिल हुये थे और बाद में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के कैडर के तौर पर पदोन्नति दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?