लाइव न्यूज़ :

भारत ने दिखाई दरियादिली, इमरान खान के श्रीलंका दौरे के लिए दी एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2021 09:52 IST

पाकिस्तान ने इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका और सऊदी अरब यात्रा के दौरान अपना एयरस्पेस नहीं दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को दो दिन के श्रीलंका दौरे पर जाना हैइमरान खान को 23 फरवरी को श्रीलंका जाना है, भारत अगर इजाजत नहीं देता तो पाकिस्तान पीएम को लंबा रास्ता तय करना पड़ता2019 में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका और सऊदी अरब यात्रा को लेकर एयरस्पेस की इजाजत नहीं दी थी

भारत ने बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने वायुक्षेत्र से गुजरने की इजाजत दे दी है। इमरान खान को दो दिन के श्रीलंका दौरे पर जाना है। सूत्रों के अनुसार इसी को देखते हुए पाकिस्तान ने भारत से वायुक्षेत्र के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी।

इमरान खान 23 फरवरी को श्रीलंका जाएंगे। भारत अगर अपने एयरस्पेस की इजाजत पाकिस्तान को नहीं देता तो इमरान खान को लंबा रास्ता तय करना पड़ता।

बता दें कि इससे पहले 2019 में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका और सऊदी अरब यात्रा को लेकर अपना एयरस्पेस देने की इजाजत नहीं दी थी। पाकिस्तान ने कब कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन जैसे आरोप लगाते हुए ये कदम उठाया था।

भारत ने तब इस मुद्दे को इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के सामने भी उठाया था। सामान्य परंपरा के तौर पर आमतौर पर VVIP फ्लाइट का इस्तेमाल कोई भी देश करने देता है। हालांकि पाकिस्तान इसके लिए तब तैयार नहीं हुआ था।

श्रीलंका दे चुका है इमरान खान को झटका

पहले के कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को श्रीलंका की संसद को भी संबोधित करना था। हालांकि, श्रीलंका ने बाद में कोविड संक्रमण की बात कहते हुए इमरान के कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।

माना जा रहा है कि श्रीलंकाई संसद में इमरान कश्मीर का मुद्दा उठा सकते थे और इससे श्रीलंका के रिश्ते भारत के साथ रिश्तों को भी नुकसान पहुंच सकता था। श्रीलंका ने संभवत: इसे ही देखते हुए अपने संसद में इमरान खान के संबोधन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया। यह संबोधन 24 फरवरी को होना था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2015 को श्रीलंका की संसद को संबोधित किया था। बहरहाल, इमरान खान कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ मुलाकात करेंगे। साथ ही वे एक निवेशक सम्मेलन में भी हिस्‍सा लेंगे। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्ताननरेंद्र मोदीश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी