फर्जी वीजा पर पेरिस जा रहा भारतीय यात्री दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ा गया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:44 IST2021-10-18T20:44:13+5:302021-10-18T20:44:13+5:30

Indian passenger going to Paris on fake visa caught at Delhi airport | फर्जी वीजा पर पेरिस जा रहा भारतीय यात्री दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ा गया

फर्जी वीजा पर पेरिस जा रहा भारतीय यात्री दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ा गया

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर सीआईएसएफ ने कथित तौर पर फर्जी वीजा का इस्तेमाल कर पेरिस जा रहे एक भारतीय यात्री को सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमजोत सिंह को कतर एयरवेज की उड़ान से दोहा के रास्ते पेरिस जाना था। लेकिन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सिंह के पासपोर्ट पर लगा वीजा फर्जी था। उन्होंने कहा कि यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है और धोखाधड़ी तथा फर्जीवाड़ा का एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian passenger going to Paris on fake visa caught at Delhi airport

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे