लाइव न्यूज़ :

हिन्द प्रशांत रचना शीत युद्ध से उबरने की स्थिति को प्रदर्शित करती है : जयशंकर

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को क्वाड समूह के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्द प्रशांत रचना एक बृहद समसामयिक दुनिया को प्रदर्शित करती है और यह शीतशुद्ध से उबरने की ओर इंगित करती है, उसे थोपती नहीं है ।

रायसीना वार्ता में फ्रांस एवं आस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष के साथ डिजिटल माध्यम से हिस्सा लेते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने क्वाड के संदर्भ में कहा कि ‘एशियाई् नाटो’ जैसे शब्दों का उपयोग करना एक प्रकार का दिमागी खेल है जिसे लोग खेल रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा एक साथ आने का मकसद दरअसल हमारे राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक फायदे के लिये काम करने के रास्तों की तलाश करना है । ’’

उल्लेखनीय है कि क्वाड समूह में भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया शामिल हैं । इस समूह के देशों के नेताओं की पिछले महीने डिजिटल माध्यम से शिखर बैठक हुई थी जिसमें हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के विविध क्षेत्रों को लेकर चर्चा हुई थी ।

पिछले सप्ताह रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने अपनी भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में ‘एशियाई नाटो’ शब्दावली का उपयोग किया था जिसके बारे में समझा जाता है कि यह क्वाड समूह के संदर्भ में था । रूस क्वाड समूह के खिलाफ मुखर रहा है ।

वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा , ‘‘ मैं इसे ऐसे रखना चाहूंगा कि यह एक तरह से हिन्द प्रशांत इतिहास की ओर फिर से लौटना है । यह अधिक समसायिक दुनिया को प्रदर्शित करता है । यह वास्तव में शीतयुद्ध से उबरने जैसा है और उसे थोपता नहीं है । ’’

यह संयोग ही है कि बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में रूसी राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने पश्चिमी देशों की हिन्द प्रशांत रणनीति की आलोचना करते हुए इसे खतरनाक और शीत युद्ध की मानसिकता को उभारने का प्रयास बताया ।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को जयशंकर के साथ फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेस ले द्रियां और आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पेन ने हिस्सा लिया । इसमें हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और कोरोना वायरस के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने को लेकर चर्चा हुई ।

भारत और आस्ट्रेलिया हिन्द प्रशांत क्षेत्र में चतुर्गुट (क्वाड) का हिस्सा हैं । यह समूह हिन्द प्रशांत क्षेत्र को मुक्त एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य को लेकर काम करता है । इस समूह में अमेरिका और जापान भी शामिल हैं ।

वार्ता के दौरान आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मैरिस पेन ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया और सुधार के प्रयासों के बारे में चर्चा की ।

उन्होंने कहा कि हिन्द प्रशांत क्षेत्र में विकासशील देश महामारी के मद्देनजर आर्थिक मोर्चे सहित अन्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ।

पेन ने नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था, सागर में टिकाऊ व्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, सामरिक प्रतिस्पर्धा जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए । उन्होंने म्यामां में एक फरवरी को तख्ता पलट के बाद उत्पन्न स्थिति का जिक्र किया और उस देश में लोकतांत्रिक बदलाव की जरूरत बतायी ।

आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने म्यामां की स्थिति को बेहद चुनौतिपूर्ण और भयावह बताया ।

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया आने वाले सप्ताह में आसियान नेताओं की बैठक बुलाने का समर्थन करता है जो उस देश में नागरिकों के खिलाफ सशस्त्र बलों के इस्तेमाल और हिंसा को समाप्त करने पर बल देने से संबंधित हो ।

वहीं, फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेस ले द्रियां ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में तीनों देशों के बीच सहयोग गहरा बनाने के लिये व्यावहारिक रुख अपनाने की जरूरत बतायी । उन्होंने आतंकवाद के वित्त पोषण से निपटने के प्रयासों का भी जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन