भारतीय नौसेना का दो दिवसीय अभ्यास मंगलवार से

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:05 IST2021-01-11T19:05:36+5:302021-01-11T19:05:36+5:30

Indian Navy's two-day exercise from Tuesday | भारतीय नौसेना का दो दिवसीय अभ्यास मंगलवार से

भारतीय नौसेना का दो दिवसीय अभ्यास मंगलवार से

नयी दिल्ली, 11 जनवरी भारतीय नौसेना मंगलवार से दो दिवसीय एक बड़ा रक्षा अभ्यास शुरू करेगी जिसमें देश के 7516 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह भारत का सबसे बड़ा तटीय रक्षा अभ्यास होगा। इसमें सभी 13 तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ अन्य समुद्री हितधारक शामिल होंगे।

नौसेना ने कहा, ‘‘द्विवार्षिक अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल -21’ का दूसरा संस्करण 12-13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।’’

नौसना ने कहा कि भौगोलिक विस्तार और इसमें शामिल हितधारकों की संख्या, हिस्सा लेने वाली इकाइयों और उद्देश्यों को देखते हुए यह अभ्यास ‘‘अभूतपूर्व’’ होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा प्रत्येक दो वर्ष पर किया जाने वाला एक अन्य प्रमुख अभ्यास ‘ट्रोपेक्स’ से पहले होगा।’’

नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘सी विजिल और ‘ट्रोपेक्स’ में सभी समुद्री सुरक्षा चुनौतियां आ जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Navy's two-day exercise from Tuesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे