लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा, चौथा पनडुब्बी रोधी टोही युद्धपोत शामिल, जानिए खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2020 18:26 IST

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता स्थित जीआरएसई ने प्रोजेक्ट 28 के तहत चार पनडुब्बी रोधी टोही युद्धपोत (एएसडब्ल्यूसी) की सीरीज में अंतिम युद्धपोत कवरत्ती का निर्माण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीरीज के पहले तीन युद्धपोतों की आपूर्ति पहले की जा चुकी है जो भारतीय नौसेना के ईस्टर्न फ्लीट का एकीकृत हिस्सा हैं।आईएनएस कामोरता, आईएनएस कदमत्त और आईएनएस किल्तान हैं।

रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने भारतीय नौसेना को चौथा पनडुब्बी रोधी टोही युद्धपोत सौंपा।

एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता स्थित जीआरएसई ने प्रोजेक्ट 28 के तहत चार पनडुब्बी रोधी टोही युद्धपोत (एएसडब्ल्यूसी) की सीरीज में अंतिम युद्धपोत कवरत्ती का निर्माण किया है। जीआरएसई के एक अधिकारी ने बताया कि सीरीज के पहले तीन युद्धपोतों की आपूर्ति पहले की जा चुकी है जो भारतीय नौसेना के ईस्टर्न फ्लीट का एकीकृत हिस्सा हैं।

इनमें आईएनएस कामोरता, आईएनएस कदमत्त और आईएनएस किल्तान हैं। अधिकारी के अनुसार ये युद्धपोत मलेशिया, सिंगापुर तथा अन्य देशों में कई समुद्री अभियानों तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्रदर्शनियों में शामिल रहे हैं। प्रोजेक्ट 28 को 2003 में मंजूरी दी गयी थी।

इसके तहत निर्मित टोही युद्धपोतों का नाम लक्षद्वीप द्वीपसमूह के टापुओं के नाम पर रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि आईएनएस किल्तान ने हाल ही में प्रतिष्ठित मालाबार 2019 युद्धाभ्यास में भाग लिया था जिसमें भारत-जापान-अमेरिका की नौसेनाओं ने सहयोग बढ़ाने के लिए अभ्यास किया था।

टॅग्स :दिल्लीनरेंद्र मोदीभारतीय नौसेनाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया