लाइव न्यूज़ :

1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना का अभियान अब भी अहम सीख देता है: नौसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: June 1, 2021 01:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा बनायी गई योजना, निर्णायक कार्रवाई और कुछ अलग हटकर सोचने के मूल सिंद्धात आज भी भविष्य के लिए अहम सीख देते हैं।

उन्होंने कहा कि सामरिक सरलता, उपलब्ध युद्ध बल की तैनाती और युद्ध के नौसैनिक पहलुओं की विस्तृत योजना बनाना जमीनी लड़ाई को मोड़ देने में अहम साबित होता है।

एडमिरल सिंह कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना द्वारा किए गए हमले को याद करने को लेकर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ''1971 का युद्ध बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि यह एक नए राष्ट्र बांग्लादेश के बनने का माध्यम बना।''

नौसेना प्रमुख ने कहा कि इस घटना के बाद करीब आधी सदी गुजर चुकी है लेकिन फिर भी नौसेना द्वारा उस समय की गई कार्रवाई आज और भविष्य के लिए अहम सीख देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस