भारतीय नौसेना के नए विध्वंसक पोत का समुद्री परीक्षण शुरू

By भाषा | Updated: December 19, 2021 23:04 IST2021-12-19T23:04:36+5:302021-12-19T23:04:36+5:30

Indian Navy's new destroyer begins sea trials | भारतीय नौसेना के नए विध्वंसक पोत का समुद्री परीक्षण शुरू

भारतीय नौसेना के नए विध्वंसक पोत का समुद्री परीक्षण शुरू

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित विध्वंसक पोत मोरमुगांव का समुद्री परीक्षण रविवार को अरब सागर में शुरू हुआ।

पी-15बी परियोजना के तहत निर्मित इस युद्धपोत का पहला समुद्री परीक्षण संयोग से पूर्तगाल से गोवा की आजादी की 60वीं जयंती के दिन हुआ। मोरमुगांव पी15बी श्रेणी के तहत निर्मित दूसरा स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक पोत है जिसे 2022 के मध्य में अधिकृत रूप से नौसेना में शामिल किए जाने की योजना है।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘इस जहाज को समुद्र में उतारने के लिए 19 दिसंबर की तारीख सबसे उपयुक्त थी, क्योंकि आज देश पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय नौसेना ने गोवा की मुक्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पोत का नाम समुद्र तटीय राज्य गोवा को समर्पित करने से न केवल नौसेना तथा गोवा के लोगों के बीच आत्मीय संबंधों में वृद्धि होगी, बल्कि यह जहाज की पहचान को स्थायी रूप से राष्ट्र निर्माण में नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका से भी जोड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Navy's new destroyer begins sea trials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे