लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण बेड़ा श्रीलंका के चार दिवसीय दौरे पर

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण बेड़ा रविवार से श्रीलंका के चार दिवसीय दौरे पर है, जिसमें छह जहाज शामिल हैं। इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में विभिन्न देशों के सामाजिक-राजनीतिक और समुद्री पहलुओं से युवा अधिकारियों और प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराना है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना के पांच जहाज - सुजाता, मगर, शार्दुल, सुदर्शनी और तरंगिनी - और एक भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम, ‘‘100वें और 101वें एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (आईओटीसी) की विदेश में तैनाती’’ के एक हिस्से के तौर पर श्रीलंका पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह तैनाती युवा अधिकारियों और प्रशिक्षु अधिकारियों को हिंद महासागर क्षेत्र के विभिन्न देशों के सामाजिक-राजनीतिक और समुद्री पहलुओं से परिचित कराएगी। अधिकारियों ने कहा कि ये अधिकारी बंदरगाहों से परिचित होंगे और अन्य देशों के साथ मित्रता के संबंधों को बढ़ावा देंगे।

इस तैनाती के दौरान, मगर और शार्दुल 101वें आईओटीसी के प्रशिक्षुओं के साथ कोलंबो बंदरगाह जाएंगे, जबकि सुजाता, सुदर्शनी, तरंगिनी और विक्रम 100वें आईओटीसी के प्रशिक्षुओं के साथ त्रिंकोमाली जाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि चार दिनों के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित करने की योजना है, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच तालमेल को बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि जहाज दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) का हिस्सा हैं, जो भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण कमान है और इसका नेतृत्व वाइस एडमिरल ए के चावला कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना चार दशकों से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह