लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना तटों की रक्षा के लिये व्यापक सैन्य अभ्यास करेगी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी भारतीय नौसेना नौवहन सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत बनाने के लिये मंगलवार से समुद्र के तटवर्ती क्षेत्र से जुड़े 13 तटीय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से लगी भारत की 7516 किलोमीटर लंबी तटरेखा पर दो दिवसीय सैन्य अभ्यास करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास में कई एजेंसियां शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े तटीय रक्षा अभ्यास के तौर पर ‘सी विजिल’ अभ्यास के दूसरे संस्करण का आयोजन 2008 में मुंबई हमले के बाद सुरक्षा कमियों को दुरुस्त करने के लिये अपनाए गए तरीकों का प्रभाव परखने के लिये किया जा रहा है।

भारतीय नौसेना ने कहा, “बड़े भौगोलिक क्षेत्र, संबंधित लोगों की ज्यादा संख्या, अभ्यास में शामिल होने वाले भागीदारों व इकाइयों की संख्या तथा उद्देश्य के लिहाज से इस अभ्यास का दायरा काफी बड़ा है।”

उसने कहा, “यह अभ्यास उच्च स्तर पर समुद्री क्षेत्र में हमारी ताकत व कमजोरियों का वास्तविक आकलन उपलब्ध कराएगा और इसलिये नौवहन व राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने में मददगार होगा।”

अधिकारियों ने कहा कि इस सी-विजिल अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना अच्छी खासी संख्या में अपने पोतों व अन्य संसाधनों की तैनाती करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू