लाइव न्यूज़ :

चीन के युद्धपोतों की समुद्र में निगरानी के लिए भारतीय नौसेना खरीदेगी 10 ड्रोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2020 18:47 IST

सरकार के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि रक्षा मंत्रालय के समक्ष भारतीय नौसेना द्वारा फास्ट ट्रैक मोड में ड्रोन खरीदने को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 नौसेना शिपबोर्न मानवरहित ड्रोन करीब 1240 करोड़ में खरीदने की योजना है।नौसेना की योजनाओं के अनुसार, इन ड्रोनों को बड़े आकार के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा।चीन के किसी भी नापाक मंसूबे को खत्म करने के लिए इन मानव रहित ड्रोन का इस्तेमाल नौसेना करेगी।

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन सीमा पर चल रहा तनाव अब समुद्र तक पहुंच गया है। समुद्र में चीनी सेना के किसी भी तरह के हरकतों को जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना हर तरह से तैयारी कर रही है। चीनी युद्धपोतों पर निगरानी रखने के लिए भारतीय नौसेना 10 अत्याधुनिक ड्रोन खरीदने जा रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहे तनाव के मध्येनजर दुश्मन के युद्धपोतों के खिलाफ निगरानी क्षमताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना ने तत्काल 10 शिपबर्न ड्रोन प्राप्त करने का प्रस्ताव पारित किया है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों व किसी भी तरह के गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख सकते हैं।

सरकार के सूत्रों ने एएनआई को बताया, "रक्षा मंत्रालय के समक्ष भारतीय नौसेना द्वारा फास्ट ट्रैक मोड में एक प्रस्ताव लाया गया है, जिसके तहत 10 नौसेना शिपबोर्न मानवरहित ड्रोन करीब 1240 करोड़ में खरीदने की योजना है।"

उन्होंने कहा कि नौसेना की योजनाओं के अनुसार, इन ड्रोनों को बड़े आकार के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा और उन्हें चीनी और साथ ही भारतीय प्रादेशिक जल में और आसपास के अन्य विरोधियों की गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

योजना के अनुसार, नौसेना को इन ड्रोनों को हासिल करके और फिर निगरानी और दुश्मन की गतिविधियों की जानकारी के लिए अपने युद्धपोतों पर तैनात करने को सोच रही है। भारतीय नौसेना संयुक्त राज्य अमेरिका से सी गार्डियन ड्रोन का अधिग्रहण करने के लिए अलग से एक परियोजना पर काम कर रही है। 

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह