लाइव न्यूज़ :

नौसेना ने की सशस्त्र बलों की वर्दी की अनधिकृत बिक्री पर प्रतिबंध की मांग, कहा- इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा

By भाषा | Updated: July 5, 2020 00:06 IST

भारतीय नौसेना ने कहा कि वह केरल सरकार से प्रदेश में सशस्त्र बलों की वर्दी की अनधिकृत बिक्री पर पाबंदी की मांग करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना ने कहा कि वह केरल सरकार से सशस्त्र बलों की वर्दी की अनधिकृत बिक्री पर पाबंदी की मांग करेगी।नौसेना ने एक बयान में कहा कि अन्य लोगों द्वारा सैनिक का भेष रखना संज्ञेय अपराध है।

कोच्चि। केरल में कथित रूप से नौसेना का अधिकारी दिखने के लिए एक व्यक्ति द्वारा नौसेना की वर्दी या बैज का इस्तेमाल करने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अनधिकृत बिक्री पर पाबंदी की मांग की है। भारतीय नौसेना ने शनिवार को कहा कि वह इस मुद्दे को राज्य सरकार के सामने उठाएगी और प्रदेश में सशस्त्र बलों की वर्दी की अनधिकृत बिक्री पर पाबंदी की मांग करेगी।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि अन्य लोगों द्वारा सैनिक का भेष रखना संज्ञेय अपराध है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त कदमों का सामना करना होगा ताकि राष्ट्रविरोधी तत्वों को गुप्त इरादों से इन तरीकों का इस्तेमाल करने से रोका जा सके जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा हैं।

नौसेना ने कहा कि कच्छ (गुजरात) और श्रीनगर के जिला प्रशासनों और पंजाब सरकार ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सशस्त्र बलों की वर्दी की अनधिकृत बिक्री पर रोक के लिए आदेश जारी किये थे। बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय नौसेना केरल में सशस्त्र बलों की अनधिकृत बिक्री पर पाबंदी के लिए ऐसे ही एक मामले को केरल सरकार के समक्ष उठा रही है।’’

पुलिस ने यहां कुछ दिन पहले 23 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर भारतीय नौसेना का अधिकारी बनकर घूम रहा था। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के राजा नाथ को नौसेना की एक गुप्त सूचना पर एक जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। सूचना मिली थी कि यह शख्स नौसेना की वर्दी में जगह-जगह घूम रहा है। उसने कथित तौर पर टिकटॉक ऐप पर भी नौसेना का अधिकारी बनकर वीडियो डाले थे। पिछले साल अक्टूबर में यहां पहुंचा नाथ यहां थेवरा में एक अपार्टमेंट में रहता था। उसने कोच्चि में वर्दी सिलवाई थी।

पुलिस ने बताया कि भारतीय नौसेना के अधिकारी का भेष रखने के मामले में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 140 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके घर से नौसेना की वर्दियां और बैज जब्त किये गये हैं। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहले भी थेवरा थाने में इस तरह की एक घटना सामने आई थी।

टॅग्स :नेवीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए