लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना अंडमान सागर में दो दिवसीय त्रिपक्षीय अभ्यास सिटमैक्स 2020 में ले रही है हिस्सा

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारतीय नौसेना सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं के साथ अंडमान सागर में दो दिवसीय त्रिपक्षीय सिटमैक्स 2020 में हिस्सा ले रही है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारतीय नौसेना क स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी कोर्वेट (छोटा युद्धपोत) ‘कामोरता’ और मिसाइल कोर्वेट ‘करमुख’ पोत त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास के दूसरे संस्करण में भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास रविवार और सोमवार को होगा।

अधिकारियों ने बताया कि दो दिन के समुद्री अभ्यास के दौरान तीनों नौसेनाएं कई तरह के युद्धाभ्यास करेंगी जिनमें हथियारों से गोलियां चलाना और सतह युद्ध अभ्यास शामिल है।

उन्होंने बताया कि सिटमैक्स श्रृंखला का यह अभ्यास भारतीय नौसेना, रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (आरएसएन) और रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) के बीच परस्पीर श्रेष्ठ सहयोग और अंतर संचालन क्षमता के विकास के लिए आयोजित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास में आरएसएन की ओर से उसके ‘दुर्जेय’ श्रेणी के फ्रिगेट ‘इंटरपिड’ और ‘एन्ड्योलरेन्सू’ श्रेणी के टैंक लैंडिंग शिप ‘एन्डेआवर’ तथा आरटीएन की ओर से चाओ फ्राया श्रेणी का फ्रिगेट ‘काराबुरी’ भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह अभ्यास कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बिना किसी संपर्क के, सिर्फ सागर में आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इसका लक्ष्य तीनों मित्र देशों में समन्वय, सहयोग और साझेदारी का विकास करना है।

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सिटमैक्स का पहला संस्करण सितम्बर 2019 में पोर्ट ब्लेयर से कुछ दूर सागर में किया गया था। 2020 के इस अभ्यास का आयोजन आरएसएन ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे