लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना युद्धक क्षमता को बढ़ा़ने के वास्ते मिसाइल विध्वंसक, पनडुब्बी को शामिल करेगी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते आक्रमण के मद्देनजर तेजी से बदलते सुरक्षा माहौल से निपटने में अपनी युद्धक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए अगले सप्ताह तक एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक और कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी को शामिल करेगी।

नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल सतीश नामदेव घोरमडे ने कहा कि युद्धपोत ‘विशाखापत्तनम’ को 21 नवंबर को बल में शामिल किया जाएगा जबकि पनडुब्बी ‘वेला’ को 25 नवंबर को शामिल किया जाएगा।

नौसेना के कमांडर ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न भारतीय पोत कारखानों (शिपयार्ड) में 39 नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है, जिनसे भारत की समुद्री क्षमता को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि समुद्री वातावरण जटिल होता है और यह केवल अधिक संख्या में अत्याधुनिक उपकरणों के शामिल होने से बढ़ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे समय में रह रहे हैं जब शक्ति का वैश्विक और क्षेत्रीय संतुलन तेजी से बदल रहा है और सबसे तेजी से बदलाव का क्षेत्र निस्संदेह हिंद महासागर क्षेत्र है।’’ वाइस एडमिरल घोरमडे ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं कि उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए बल का स्तर तेजी से बढ़ता रहे।

युद्धपोत ‘विशाखापत्तनम’ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शामिल किया जाएगा जबकि ‘वेला’ को शामिल किये जाने के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह होंगे।

‘वेला’ कलवरी श्रेणी की चौथी पनडुब्बी है। ये दोनों मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में बनाए गए हैं। इन्हें बल में शामिल किये जाने संबंधी कार्यक्रम मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में होंगे।

वाइस एडमिरल ने कहा, ‘‘विशाखापत्तनम के शामिल होने से उन्नत युद्धपोतों के डिजाइन और निर्माण की क्षमता वाले राष्ट्रों के एक विशिष्ट समूह के बीच भारत की मौजूदगी की पुष्टि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे