लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना ने सहयोग बढ़ाने के लिए आईएनएस सुदर्शिनी को खाड़ी क्षेत्र में भेजा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर भारतीय नौसेना ने मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ द्विपक्षीय समुद्री सहयोग बढ़ाने के प्रयासों के तहत अपना प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी को ईरान और ओमान समेत खाड़ी क्षेत्र में भेजा है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि एक महीने की तैनाती के तहत जहाज पहले ही मस्कट, दुबई और बंदर अब्बास बंदरगाह पर ठहर चुका है, इसके अलावा रॉयल ओमान नेवी (आरएनओ), यूएई नेवी और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान (आईआरआई) नेवी के साथ पेशेवर बातचीत भी की है।

नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित जहाज ने स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन किया और खाड़ी देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक समुद्री संबंधों की समीक्षा की।’’

नौसेना ने कहा, ‘‘जहाज ने तैनाती के दौरान, विभिन्न प्रशिक्षण अभ्यास किए, जिसमें आरएनओ और आईआरआई नौसेना के प्रशिक्षुओं को समुद्री प्रशिक्षण कराया और समुद्री अभ्यास आयोजित की गईं।’’

नौसेना ने कहा कि आईएनएस सुदर्शिनी ने मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालन बढ़ाने के लिए आरएनओ और आईआरआई के साथ द्विपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास में भी भाग लिया। इसके अलावा भारतीय नौसेना के जहाज केसरी ने शनिवार को मोजाम्बिक के मापुटो के बंदरगाह में प्रवेश किया।

नौसेना ने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रिजन’ (सागर) के दृष्टिकोण के अनुरूप आठवीं ऐसी तैनाती है और विदेश मंत्रालय तथा भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ निकट समन्वय में आयोजित की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर