तबियत खराब होने पर भारतीय नौसेना कर्मी को मोजाम्बिक से वापस लाया गया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:29 IST2021-12-30T22:29:11+5:302021-12-30T22:29:11+5:30

Indian Navy personnel brought back from Mozambique due to ill health | तबियत खराब होने पर भारतीय नौसेना कर्मी को मोजाम्बिक से वापस लाया गया

तबियत खराब होने पर भारतीय नौसेना कर्मी को मोजाम्बिक से वापस लाया गया

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भारतीय नौसेना के एक नाविक की मोजाम्बिक के मापुटो में तबियत बिगड़ गयी और सशस्त्र बल के विमान से उन्हें भारत वापस लाया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि मिशन सागर के तहत नौसेना के पोत केसरी को खाद्य सहायता और रक्षा उपकरण पहुंचाने के लिए मापुटो में तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि तैनाती के दौरान, भारतीय नौसेना के एक नाविक की तबियत खराब हो गयी और उन्हें इलाज के लिए भारत लाने की आवश्यकता थी।

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के एक विमान को नाविक को लाने के लिए भेजा गया जो दक्षिणी हिंद महासागर में नियमित उड़ान पर था।

नौसेना ने अपने कर्मी को इलाज मुहैया कराने के लिए मोजाम्बिक सरकार और वहां के डॉक्टरों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Navy personnel brought back from Mozambique due to ill health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे