लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना के पी1135. श्रेणी के सातवें फ्रिगेट को रूस में जलावतरण किया गया

By भाषा | Updated: October 29, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर भारतीय नौसेना के लिए पी1135.6 श्रेणी के सातवें फ्रिगेट को रूस में भारत के राजदूत डी बाला वेंकटेश वर्मा की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को कालिनिनग्राद में यंतर गोदी में जलावतरण किया गया।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इस समारोह के दौरान इस युद्धपोत को औपचारिक रूप से ‘‘तुशिल’’ नाम दिया गया जिसका संस्कृत में मतलब होता है सुरक्षा कचव।

भारत और रूस सरकार ने अक्टूबर 2016 ने पी1135.6 श्रेणी के चार अतिरिक्त फ्रिगेट बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें दो युद्धपोत का निर्माण रूस में और दो का भारत में किया जाना था।

मंत्रालय ने बताया कि ये जहाज ‘लो रडार’ से बचने और समुद्र के होने वाली शोर से पकड़ में आने से बचने के लिए ‘‘स्टील्थ प्रौद्योगिकी’’ से लैस है। उसने कहा, ‘‘ये जहाज भारत से आपूर्ति किए गए प्रमुख उपकरणों जैसे कि सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइलों, सोनार प्राणाली, सतह पर निगरानी वाले रडार, संचार प्रणाली और पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली के साथ ही रूस की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और गन माउंट्स से लैस हैं।’’

उसने बताया कि रूस सरकार और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह