लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा के प्रति किसी भी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम है भारतीय नौसेना: एडमिरल कुमार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर हिंद महासागर में चीनी नौसेना के तेजी से होते विस्तार और गतिविधियों की पृष्ठभूमि में, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना सुरक्षा के प्रति किसी भी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

एडमिरल कुमार ने तीनों सेनाओं के एकीकरण की दिशा में हो रहे महत्वाकांक्षी सुधार का समर्थन किया जिसमें एक संयुक्त समुद्री ‘थियेटर’ कमान की स्थापना शामिल है। भारतीय नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भारत की उत्तरी सीमा पर उपजी स्थिति से ऐसे समय सुरक्षा संबंधी जटिलताएं उत्पन्न हो गई जब देश कोविड-19 महामारी से जूझ रहा था।

एडमिरल कुमार ने कहा कि “दोहरी” चुनौती की यह स्थिति अब भी जारी है। उन्होंने कहा, “ऐसी कठिन परिस्थितियों में भारतीय नौसेना हमारे राष्ट्रीय और समुद्री हितों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युद्ध और अभियान की तैयारी पर हमारा ध्यान होने से समुद्री क्षेत्र में हम किसी भी चुनौती से निपटने में कामयाब हो सके।”

चीनी नौसेना की बढ़ती हुई युद्धक क्षमता और हिंद महासागर में उसकी उपस्थिति पर नवनियुक्त नौसेना प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम के अनुसार भारतीय नौसेना अपनी तैयारी और क्षमता विकास की योजना सुदृढ़ कर रही है।

एडमिरल कुमार ने कहा, “हम चीनी नौसेना के विकास से वाकिफ हैं। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में 138 युद्धपोत का निर्माण किया है। हर देश को अपनी क्षमता का विकास करने का अधिकार है। हम अपने क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर नजर रखते हैं।”

नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन की पीएलए नौसेना की उपस्थिति हिंद महासागर क्षेत्र में 2008 से है और भारतीय नौसेना ने उस पर नजर रखी है। उन्होंने कहा, “केवल संख्या ही महत्वपूर्ण नहीं है। यह लोगों पर भी निर्भर करता है, आपके पास जो हथियार हैं आप उनका इस्तेमाल कैसे करते हैं, आपकी रणनीति, और आपकी संचालन योजना इत्यादि भी महत्वपूर्ण है। बहुत सारे मुद्दे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय नौसेना एक बेहद संतुलित बल है और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम है।” एडमिरल कुमार ने कहा कि नौसेना के लिए 1,97,359 रुपये की 72 परियोजनाओं के लिए ‘आवश्यकता की स्वीकृति’ (मंजूरी) मिल गई है जिसमें से 1,74,027 करोड़ रुपये की लागत से 59 परियोजनाओं को स्वदेशी तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा।

सशस्त्र सेनाओं के ‘थिएटरीकरण’ पर उन्होंने कहा कि समुद्री ‘थिएटर’ कमान की स्थापना का विवरण तैयार किया जा रहा है और अगले साल के मध्य तक पूरा किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां