लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना कर रही है हिंद महासागर में विशाल युद्धाभ्यास

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी भारतीय नौसेना जटिल बहु-आयामी परिदृश्य में अपनी आक्रामक तैयारी परखने के लिए हिंद महासागर के विशाल भौगोलिक क्षेत्र में जंगी जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों जैसे सभी संचालनगत परिसंपत्तियों से विशाल युद्धाभ्यास कर रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दो साल में एक बार होने वाले ‘थियेटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज (ट्रोपेक्स) का लक्ष्य नौसेना की आक्रामक एवं बचाव क्षमता को परखना, समुद्री सीमा में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और हिंद महासागर में शांति एवं स्थायित्व को बढ़ावा देना है।

नौसेना ने कहा, ‘‘ भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ट्रोपेक्स 21 ,जो जनवरी के प्रारंभ में शुरू हुआ, फिलहाल जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों समेत अपने सभी संचालनगत इकाइयों तथा भारतीय सेना, वायुसेना एवं तटरक्षक बल की इकाइयों के साथ जारी है।’’

उसने कहा कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में यह अभ्यास खत्म होगा।

यह युद्धाभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब चीन अपने आक्रामक सैन्य प्रयासों के तहत हिंद महासागर में लगातार घुस रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिसंबर 2024 और मार्च 2025 के बीच 7वीं कक्षा की छात्रा से कई महीने तक बलात्कार, 15 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, 34 वर्षीय आरोपी राजेश अरेस्ट

क्रिकेटIND W vs SL W 1st T20I: विश्व विजेता टीम ने जीत से की शुरुआत, श्रीलंका को 32 गेंद रहते 08 विकेट से हराकर 05 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ली, स्मृति मंधाना के 4000 रन पूरे

पूजा पाठPanchang 22 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारतश्रीनिवास रामानुजन जयंती: गौरवशाली गणित परंपरा की नजीर

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः ‘ट्रिपल इंजन’ के बाद से आम आदमी की बढ़ती अपेक्षाएं'

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद से सड़क तक टकराव?, कांग्रेस में दो सत्ता केंद्रों की चर्चा के निहितार्थ

भारतHoliday Calendar 2026: कब होगी त्योहारों की छुट्टी और कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए साल 2026 की पूरी अवकाश सूची

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी