लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना ने विदेशों से चिकित्सा ऑक्सीजन लाने के लिए युद्धक पोत तैनात किए

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारतीय नौसेना ने विदेशों से ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर लाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है क्योंकि कोरोना वायरस के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धक पोत शुरू में बहरीन, सिंगापुर और थाईलैंड से ऑक्सीजन लेकर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दो पोत -- आईएनएस कोलकाता और आईएनएस तलवार बहरीन में मनामा बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं जो 40 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन मुंबई लाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि एक अन्य पोत आईएनएस जलाश्व बैंकॉक रवाना हो गया है जबकि आईएनएस ऐरावत इसी मिशन के लिए सिंगापुर जा रहा है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन समुद्र सेतु द्वितीय की शुरुआत की है ताकि ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के राष्ट्रीय मिशन को मजबूत किया जा सके।’’

भारतीय नौसेना ने पिछले वर्ष ऑपरेशन समुद्र सेतु की शुरुआत वंदे भारत मिशन के तहत की थी जिसके तहत इसने मालदीव, श्रीलंका और ईरान में फंसे 4000 भारतीयों को स्वदेश लाया था।

भारतीय वायुसेना भी पिछले कुछ दिनों से दुबई और सिंगापुर से खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर आई है ताकि ऑक्सीजन आपूर्ति के सरकार के प्रयासों को सुदृढ़ किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल